मुरैना नगर: सीताराम सिकरवार वाली गली में चोरों ने कुंडी काटकर घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुराई, मामला दर्ज
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सीताराम सिकरवार वाली गली में अज्ञात चोरों ने में गेट की कुंडी को काटकर सुने घर को निशाना बनाया और सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए, बताया जाता है कि पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था ,जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।