मुरैना नगर: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी दिवस मुरैना नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया
जिला स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम आज ननि के सभागार में मनाया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।लाड़ली बालिकाओं द्वारा प्रतिभा प्रदर्शन,संगीत, नृत्य व स्पीच सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की गई।बेटियों की सुरक्षा व आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं की टीम के द्वारा डेमो दिया।