गिरिडीह: पपरवाटांड में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
पपरवाटांड में दो देशी पिस्तौल के साथ कुछ जिन्दा कारतूस मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शनिवार सुबह 7 बजे बरामद कर एक को हिरासत में लिया।जानकारी के अनुसार पुलिस ने अशोक दास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अशोक दास के दुकान के बगल में पिस्तौल एक बोरे में बंद मिला। तो जिन्दा कारतूस चंद फासले पर ईंट के ढेर में खोसा हुआ मिला।