गिरिडीह: नावाटांड में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, भाई ने दहेज़ को लेकर हत्या का लगाया आरोप
ताराटांड़ के नावाटांड में शुक्रवार को संदेहास्पद परिस्थिति में एक महिला का शव बरामद किया गया। 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इस घटना को लेकर मृतिका के भाई गांडेय थाना क्षेत्र के लोहारी निवासी अब्दुल अंसारी ने बहन के ससुराल वालों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में इन्होंने ताराटांड़ थाना में लिखित आवेदन भी दिया है।