जैतपुर: जैतपुर में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली
भाजपा मंडल जैतपुर द्वारा भटिया से जैतपुर तक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। मंडल प्रभारी कैलाश विशनानी, अध्यक्ष सचिन सेठिया, प्रभारी रामनिवास साहू सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। वीडीओ गुरुवार शाम 4 बजे सामने आया है।