हरिहरगंज: बिना नक्शा पास कराए हो रहे भवन निर्माण को हरिहरगंज नगर प्रशासन ने किया सील,एक लाख रुपए का लगाया फाइन
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए भवन निर्माण करना भवन मालिक को महंगा पड़ गया। नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार के शाम 4:00 बजे ब्लॉक के समीप एनएच-139 किनारे बन रहे एक भवन को सील कर दिया। साथ ही भवन मालिक पर न्यूनतम एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने बताया ।