जगदलपुर: NHM कर्मियों ने नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर खोला मोर्चा,संभागीय अध्यक्ष डॉ श्रेयांश जैन ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मियों द्वारा नियमितीकरण, ग्रेड पे, स्थानांतरण नीति,मेडिकल अवकाश, अनुकंपा नियुक्ति, चिकित्सा परिचर्या सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज स्थानीय मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय ताली थाली प्रदर्शन का किया जा रहा है । मंडी प्रांगण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।