जगदलपुर: जिला कार्यालय में समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर हरीश एस ने कहा, जल संचय और संरक्षण के कार्यों को दी जाए प्राथमिकता
कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि जल संरक्षण हेतु रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सभी शासकीय भवन, स्कूल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, समिति भवन में सुविधा उपलब्ध करवाना है। इसके लिए विभागीय बजट व जनभागीदारी के सहयोग से किया जाना है। हर ब्लाॅक में 100-100 घरों में जल संरक्षण हेतु चिन्हांकित कर काम करना है।