जगदलपुर: सर्व नाई समाज भवन परिसर में इंद्रावती बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सर्व नाई (सेन) समाज भवन परिसर मे वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इसमें आम, जामुन, चीकू, आवला, अमरुद, बेल, शहतुत के पौधा रोपण किये गए एवं सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षित भी किया गया।इंद्रावती बचाओ अभियान के किशोर पारख ने समाज को शुभकामनायें दी।