जगदलपुर: कुम्हारपारा के कॉलोनी वासियों ने अवैध कब्जों से त्रस्त होकर महापौर से गुहार लगाई, महापौर ने 3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया
कुम्हारपारा, रायपुर रोड पी०एम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के समीप महावीर गृह निर्माण समिति के द्वारा आवास का निर्माण किया गया है, जिसमें कई जैन परिवार निवासरत है । इस कॉलोनी के मुख्य द्वार पर विगत कुछ समय से अवैध रूप से कई दुकानें संचालित किया जा रहा है जिसमें गुटका, तम्बाकू, गांजा व अन्य नशीली सामान तथा मांस, मछली, मुर्गा का बिक्री किया जा रहा है।