जगदलपुर: NSUI ने राजीव भवन के सामने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, पुलिस के साथ जमकर हुई झूमा-झटकी
संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई बस्तर जिला शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में NSUI ने बिलासपुर पीडब्लूडी परीक्षा में हुए डिजिटल नकल व धांधली के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर सरकार की शिक्षा-विरोधी नीतियों के विरुद्ध ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया।