Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image
image

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशमंत्री जाहिद कुरैशी व आईटी सेल प्रभारी नाजिया खान की नियुक्ति पर भाजपाइयों ने किया स्वागत धौलपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए धौलपुर निवासी जाहिद कुरैशी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री तथा नाजिया खान को अल्पसंख्यक मोर्चा आईटी सेल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान करता है। धौलपुर के कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा अल्पसंख्यक समाज में भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर जाहिद कुरैशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। वहीं नाजिया खान ने कहा कि आईटी सेल की जिम्मेदारी मिलने पर वे डिजिटल माध्यमों से संगठन की गतिविधियों, सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, शिक्षक संघ के पूर्व नेता केशव राणा, पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अकील अहमद बॉबी, रामवीर त्यागी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगे कंसाना, संजय गुर्जर एडवोकेट, वसीम खान, नितिन शर्मा, लालू कंसाना, पवन शर्मा, संजू त्रिवेदी, संग्राम सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 2, 2026

MORE NEWS

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशमंत्री जाहिद कुरैशी व आईटी सेल प्रभारी नाजिया खान की नियुक्ति पर भाजपाइयों ने किया स्वागत धौलपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए धौलपुर निवासी जाहिद कुरैशी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री तथा नाजिया खान को अल्पसंख्यक मोर्चा आईटी सेल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान करता है। धौलपुर के कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा अल्पसंख्यक समाज में भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर जाहिद कुरैशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। वहीं नाजिया खान ने कहा कि आईटी सेल की जिम्मेदारी मिलने पर वे डिजिटल माध्यमों से संगठन की गतिविधियों, सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, शिक्षक संघ के पूर्व नेता केशव राणा, पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अकील अहमद बॉबी, रामवीर त्यागी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगे कंसाना, संजय गुर्जर एडवोकेट, वसीम खान, नितिन शर्मा, लालू कंसाना, पवन शर्मा, संजू त्रिवेदी, संग्राम सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। - Dhaulpur News