चुनावी हार के बाद हटवाई गईं रोड लाइटें? निवाई में मामला चर्चा में!
टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में चुनावी हार के बाद सड़क लाइटें हटवाने का मामला सामने आया है। पीपलू पंचायत समिति के वार्ड-2 से भाजपा विधायक के PA की पत्नी प्रियंका चुनाव मैदान में थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आरोप है कि दीपावली पर लगवाई गई रोड लाइटें चुनाव हारने के बाद हटवा दी गईं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि सार्वजनिक सुविधा की ये लाइटें आखिर किसके आदेश पर हटाई गईं? मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
Alwar, Alwar | Nov 22, 2026