हमीरपुर: सजेती क्षेत्र आनूपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की हुई मौत
सजेती क्षेत्र आनूपुर मोड़ के पास कानपुर-सागर नेशनल हाईवे से गुजर रहे साइकिल सवार किसान को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना से किसान की मौत हो गई। कानपुर के थाना सजेती के बांध गांव निवासी मृतक किसान के छोटे भाई ने बताया कि उसका बड़ा भाई किसी काम से साइकिल से आया था।