पौली ब्लॉक में 24 फरवरी को बीडीओ श्वेता वर्मा और ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत के साथ हुई अभद्रता के मामले में विवाद बढ़ गया है। सोमवार सुबह कर्मचारी संगठनों ने डीएम, एसपी व सीडीओ को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि बीडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ, पर रमाकांत की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। संगठनों ने दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच व एफआईआर की मांग की