पातेपुर: हरलोचनपुर और तिसिऔता के थानाध्यक्षों का हुआ तबादला, नए थानाध्यक्षों ने संभाली कमान, अपराधियों की खैर नहीं
पातेपुर के दो थाना हरलोचनपुर एवं तिसीऔता थाना में नए थानाध्यक्ष ने कमान संभाल ली है। हरलोचनपुर थाना में थानाध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार यादव तो तिसीऔता थाना में राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया। गुरुवार की देर शाम 7 बजे के करीब तिसीऔता थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता होगी।