अलीपुर: प्रसाद नगर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक की हत्या के दो आरोपी किए गिरफ्तार
प्रसाद नगर थाना और वाहन चोरी निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम ने 19 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या करने वाले कुणाल उर्फ मुकरी और उसके साथी पीयूष उर्फ मेंटल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि कुणाल युवक पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध का शक करता था। पुलिस ने साल बनने से पहले आरोपितों को पकड़ लिया और पत्नी की हत्या की साजिश को भी टाल दिया।