प्रयोग शालाओं को जीवंत बनाने साइंस शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
-----
#श्योपुर-/ राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल के निर्देशानुसार प्रयोगशालाओं को विद्यार्थियों के लिए और अधिक उपयोगी एवं जीवंत बनाने के लिए साइंस शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सांदीपनी विद्यालय में सम्पन्न हुआ।
नोडल अधिकारी श्री अशोक खंडेलवाल एवं संयोजक श्री राघवेन्द्र सिंह सिकरवार के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी श्री राजेश त्रिवेदी में बताया कि इस प्रशिक्षण में हायर सेकेंडरी विद्यालयों के केमेस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी विषय के शिक्षको ने भाग लिया, जिससे वे अपने विद्यालयों में प्रयोगशालाओं का उपयोगी संचालन कर सकेंगें। प्रशिक्षण के दौरान अनेक प्रकार के प्रयोग भी कर के दिखाए गए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 11, 2026