मधेपुरा: पार्वती साइंस कॉलेज में मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती, निकाली गई पदयात्रा
पार्वती साइंस कॉलेज में सोमवार को दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अशोक कुमार ने की। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि किया।