खुरई: मुढ़िया में शमशान में जगह-रास्ता नहीं, तिरपाल से ढककर ट्राली में निकली शवयात्रा, खुरई में अंतिम संस्कार
Khurai, Sagar | Sep 5, 2026 शनिवार दोपहर को मुढ़िया गांव में तिरपाल से ढाक कर ट्राली में निकली शवयात्रा, जिससे लोग सकते में आ गये क्योंकि ऐसी शवयात्रा किसी ने नहीं देखी थी, शाम 4 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गुलाब सिँह की मौत हो गई, शमशान जाने के लिए घुटनों तक कीचड़ भरा रास्ता है वहां कोई नहीं जा पता, दूसरे शमशान की जगह पर दबंगों का कब्ज़ा होने से अंतयेष्टि ठीक से नहीं हो पाती