गावां: बीएलओ व पार्टी प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण
Gawan, Giridih | Jun 19, 2026 गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एसआईआर को लेकर गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी महेंद्र रविदास एवं प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार ने बीएलओ, बीएलए-2 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सुपरवाइजरों को एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।