राजमहल: मॉडल कॉलेज राजमहल में स्वास्थ्य जागरूकता और मुफ्त परामर्श कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मॉडल कॉलेज राजमहल में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीद सिदो- कान्हू मुर्मू के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प माल्यार्पण के साथ हुआ।