गुना: देहरी गांव में रेलवे पुलिया के पास पुलिस ने ₹1.20 लाख के गांजे के साथ दो तस्करों को पकड़ा
Guna, Guna | Apr 18, 2026 गुना में धरनावदा थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। 18 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, बीती रात को सूचना पर देहरी गांव में रेलवे पुलिया के पास दो लोग मोहन प्रजापति निवासी कर्मखेड़ी रुठियाई ओर रवि प्रजापति ग्राम टोडरा को गिरफ्तार किया। ₹1.20 लाख का बैग में रखा लगभग 10 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच जारी है।