वारासिवनी: बीडी कारखाने के गेट के पास मिला अज्ञात शव, परिजनों का पता न चलने पर वारासिवनी पुलिस ने दिखाई मानवता
वार्ड क्रमांक 13 में जैन मंदिर के पास बीडी कारखाने के गेट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक कबाड़ बीनकर जीवनयापन करता था और सार्वजनिक स्थानों पर रात बिताता था। सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। परिजनों का पता नहीं चलने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल