कानपुर: बर्रा में लव मैरिज के 3 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति मौके से फरार, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
बर्रा में लव मैरिज के तीन साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शुक्रवार 2 बजे बताया कि ससुरालीजन इंटरकास्ट शादी के खिलाफ थे। पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। आत्महत्या की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पति डेढ़ साल का बेटा मकान मालिक के हवाले कर भाग निकला था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।