कोईलवर: कोइलवर में एडवोकेसी कार्यशाला संपन्न, योजनाओं से जोड़ने पर दिया गया जोर
कोइलवर प्रखंड सभागार में बुधवार को भोजपुर महिला कला केंद्र, आरा द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय एडवोकेसी कार्यशाला शाम 4 बजे संपन्न हो गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें महादलित समुदाय, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। संस्था की सचिव अनिता गुप्ता ने कहा कि वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया।