होशंगाबाद नगर: मालाखेड़ी चक्कर रोड स्थित संत शिरोमणि रविदास जी महाराज मंदिर में समरसता संकल्प अभियान अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नर्मदापुरम के मलाखेड़ी चक्कर रोड स्थित संत शिरोमणि रविदास महाराज के मंदिर में “समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा” के अंतर्गत भोपाल से जिले में पधारे पवित्र कलश को मंदिर में विराजमान कर विधिवत पूजन-अर्चन की तत्त पश्चात वंदेमातरम गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात जिले के 24 मंडल अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष शामिल हुए।