बगीचा के महादेवडांड़ में वारदात, रुपये नहीं देने पर युवक को डराया-धमकाया और जान से मारने की दी धमकी
आरोपियों के कब्जे से तलवार और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद, तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जशपुर, 18 अक्टूबर 2026। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के महादेवडांड़ में खेतों की गिरदावरी का काम कर रहे एक युवक से कथित तौर पर तलवार दिखाकर रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर उसकी मोटरसाइकिल लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मामले में थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 275/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
खेत में गिरदावरी कर रहे
Sanna, Jashpur | Oct 18, 2026