तेज हवाओं में जिप लाइन पर फंसे दो पर्यटक, 8 मिनट बाद सुरक्षित रेस्क्यू
उदयपुर। दूधतलाई स्थित जिप लाइन पर बुधवार शाम तेज हवाओं के बीच बड़ा हादसा टल गया। खराब मौसम के बावजूद संचालन जारी रहने से दो पर्यटक करीब 70 फीट ऊंचाई पर हवा में फंस गए। दोनों माणिक्य लाल वर्मा पार्क से दीनदयाल पार्क की ओर जा रहे थे, लेकिन तेज हवाओं के कारण लगभग 100 मीटर आगे बढ़ने के बाद बीच रास्ते में अटक गए। पर्यटकों की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति गंभीर होने पर बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
#Udaipur #ZipLine #TouristRescue #UdaipurNews #BreakingNews