डुमरा: डीडीसी संदीप कुमार ने पर्यावरण संरक्षण व सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश दिए
सीतामढ़ी में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक रोकथाम टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बागमती एवं लखनदेई नदी को प्रदूषण मुक्त और अविरल बनाए रखने को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए।