जालोर जिला परिषद की 43 सीटों पर 129 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला : जालोर। पंचायतीराज चुनाव के तहत सोमवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। जिला परिषद की 43 सीटों पर 37 नामांकन वापस होने के बाद 129 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 8 नामांकन वापस लिए गए, अब 70 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नामांकन वापसी के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित था। अंतिम दिन प्रत्याशी और उनके समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए, जिससे चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई।
Jalor, Jalor | Oct 19, 2026