विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर शनिवार को पलामू के मेदिनीनगर पेट क्लिनिक में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पशु चिकित्सकों के द्वारा 48 कुत्ते एवं 4 बिल्लियों को एंटी रेबीज का टीका किया गया है। सभी पेट लवर्स एवं पेट ऑनर्स बेजुबानों को लेकर यहां पहुंचे थे।