डालटनगंज-रांची एनएच 39 पर सदर थाना क्षेत्र के लहलहे पोलपोल में भारत पेट्रोल पंप के समीप एक हिरण का शव मिला। अज्ञात वाहन के धक्के से हिरण की मौत होने की संभावना जतायी गयी है। घटना शनिवार शाम 6.30 बजे के आस पास हुई। हिरण का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इस संबंध में जानकारी दी। वन विभाग को भी सूचना देने की बात कही गयी है।