शिवहर: नगर थाना पुलिस ने शाहपुर गांव के बजरंग चौक से 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
नगर थाना पुलिस ने 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया है की गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बजरंग चौक से एक मोटरसाइकिल पर 12 बोतल शराब के साथ शराब कारोबारी मोतिहारी निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।