बिंदकी: रामपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेजा
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। जब शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस फतेहपुर भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।