*यात्री बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग की विशेष चेकिंग कार्यवाही, एक बस जप्त*
*धार, 19 नवम्बर 2026।* परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, धार एवं उनकी टीम द्वारा गुरुवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत इंदौर-अहमदाबाद रोड एवं मांडव रोड पर 10 से 12 यात्री बसों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान दो यात्री वाहनों में परमिट एवं निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। एक यात्री वाहन के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, बिना परमिट संचालन, यात्रियों से अधिक किराया वसूलने एवं नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर एक यात्री वाहन को जप्त कर पुलिस थाना नौगांव, जिला धार में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर यात्री वाहनों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की चेकिंग कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Indore Commissioner Collector Office Dhar
31 views | Dhar, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026