गिरिडीह: बरमसिया के सवेरा सिनेमा हॉल में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन
बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन शुक्रवार को 4 बजे किया गया। बताया गया महाराज जरासंध वार्षिक महोत्सव 14 दिसंबर रविवार को गिरिडीह में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस महोत्सव में जिला के तमाम चंद्रवंशी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।