झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद शुक्रवार देर शाम लगभग 8 बजे गिरिडीह के परिसदन भवन पहुंचे। उनके आगमन पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने पुष्पगुच्छ देकर औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों द्वारा जस्टिस प्रसाद को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।