गिरिडीह: पचम्बा के चंदनटांड में संदिग्ध हालात में एक बच्चे की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पचम्बा के चंदनटांड में संदिग्ध परिस्थिति में एक बच्चे की मौत के बाद इसके शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को 1 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक बच्चा ऋषि की मौत की सूचना के बाद ऋषि के नाना सूरेश प्रसाद महतो और माँ ममता देवी ने ऋषि की हत्या किये जाने का आरोप उसके पिता राजन कुमार, दादा अर्जुन महतो,दादी जितनी देवी समेत अन्य लोगों पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।