गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई
अवैध खनन व अवैध ट्रांस्पोर्टेशन व अवैध भंडारण के खिलाफ उपायुक्त रामनिवास यादव ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। शुक्रवार को 12 बजे डीसी ने कार्रवाई की जानकारी दी। इनके निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व ही माइका ढिबरा के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। वही पत्थर खदान की भी जांच की जा रही है।