पलवल: फरीदाबाद के पाली गांव से पकड़ा गया 19 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान, पलवल से संबंध
Palwal, Palwal | Mar 9, 2025 फरीदाबाद के पाली गांव से पकड़े गए 19 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान पुत्र अबुबकर का पलवल से कनेक्शन बताया जा रहा है। रविवार सुबह 8:30 मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के पाली से पकड़े आतंकी अब्दुल रहमान को लगातार दूसरे दिन पलवल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। अभी किसी बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है कि आतंकी अब्दुल रहमान को पलवल जिला नागरिक अस्पताल क्यों लाया।