पलवल: क्षतिपूर्ति के लिए किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें पंजीकरण: उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ
Palwal, Palwal | Mar 8, 2025 उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि जिला पलवल में गत 28 फरवरी और 01 मार्च को हुई ओलावृष्टि और वर्षा के कारण जिन किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हुई है वे अपनी फसलों का विवरण ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आगामी 20 मार्च तक दर्ज करवा सकते हैं, ताकि सरकार की ओर से कृषकों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके।