पलवल: पलवल के सिकंदरपुर में भाई ने अपने भाई-भाभी पर हमला कर दिया, दोनों लहूलुहान
Palwal, Palwal | Mar 9, 2025 पलवल के सिकंदरपुर गांव में सगे भाई ने अपने ही भाई और भाभी पर हमला कर दिया। रविवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पलवल के गांव सिकंदरपुर में एक भाई ने भाभी व उसके परिवार के साथ मिलकर अपने ही दूसरे भाई भाभी पर हमला कर दिया। हमले में पति और पत्नी लहुलुहान हो गए जो इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। पीड़ित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिससे गुहार लगाई।