कायमगंज: कायमगंज में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए, विजयदशमी पर जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व मंगलवार को कायमगंज में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। नवीन मंडी परिसर में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का दहन होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस रोमांचक दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्सव को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।