बहराइच के मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज पर लगा बड़ा आरोप!
परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों को तेज रफ्तार
पिकअप ने मारी टक्कर, एक भाई की दर्दनाक मौत, तो दूसरा
गंभीर रूप से घायल।""शुक्रवार शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र के
रस्तोगी ईंट भट्ठे के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में
श्रावस्ती के रहने वाले अजीत शुक्ला की मौके पर ही मौत
हो गई, जबकि उनके छोटे भाई भूधर शुक्ला गंभीर रूप से
घायल हो गए। दोनों भाई लखीमपुर से (PET) की
परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे।" "हादसे के बाद
इस मामले में एक नया और बड़ा मोड़ तब आया, जब
शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने पुलिस
पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक के भाई संजय शुक्ला का
आरोप है कि मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल से शव
को थाने तक लाने के एवज में पांच हजार रुपये वसूले।
परिजनों के पास नकद न होने पर एक हजार रुपये नकद
और चार हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए।""वहीं,
इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद
तिवारी ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की
निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।"