बरहट: माणुसघट्टा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, 2 की मौत, एक गंभीर घायल
Barhat, Jamui | May 12, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के मलयपुर लक्ष्मीपुर-मुख्य मार्ग के माणुसघट्टा पुल के पास सोमवार को 5 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन को कुचल दिया। इस घटना में एक युवक और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान बसमता गांव निवासी सौरभ कुमार और उसके चचेरे भाई आयुष उर्फ गोलू के रूप में हुई है।