बरहट: पतौना चौक पर बालू के अवैध खनन परिवहन के खिलाफ वाहन जांच के दौरान तीन ट्रक को किया गया ज़ब्त
Barhat, Jamui | May 8, 2025 मलयपुर थाना एवं खनन विभाग जमुई के द्वारा गुरुवार को संयुक्त रूप से पतौना चौक पर बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस मौके थानाध्यक्ष विकाश कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर शिशुपाल एवं सचिन कुमार बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध वाहन जांच अभियान के दौरान बालू लदे दो हाइवा एवं एक 16 चक्का का ट्रक को जब्त किया। उक्त जानकारी 6 बजे दी।