बरहट: मलयपुर थाना समेत विभिन्न थानों में दर्ज लूट और छिनतई मामलों के कुख्यात ₹50 हजार के इनामी अपराधी गिरफ्तार
Barhat, Jamui | May 4, 2025 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी चंदन पासवान को जमुई-लखीसराय सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। चंदन पासवान पर संगठित गिरोह का सदस्य होने का आरोप है, जो रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के पास यात्रियों को अपना निशाना बनाता था। उक्त जानकारी एसपी ने रविवार को 3 बजे दी। चंदन पासवान पर मलयपुर व अन्य थाने में मामले दर्ज है।