बरहट: कटौना ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत
Barhat, Jamui | May 10, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना ओवर ब्रिज के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल तीन युवकों में एक युवक का इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान रौशन चौधरी के रूप में हुई है। उक्त जानकारी शनिवार को 11:30 बजे दी गई। बता दे कि गुरुवार को कटौना ओवर ब्रिज के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवक घायल हो गया था।