नईसराय: जेल में बंद आरोपियों के परिजन दे रहे हैं पीड़ित पक्ष को धमकी, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मूक बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के परिजनों द्वारा पीड़िता के परिजनों को धमकाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को समाजजनों के साथ मिलकर नई सराय थाने में आवेदन दिया है। इस पर आरोपियों के परिजन और रिश्तेदारों पर मामला दर्ज कर लिया है। बीते साल 26 सितंबरको नई सराय थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटन हुई थी